Sat. Apr 20th, 2024

जनादेश 2019 : अबकी बार NO MODI सरकार ।।LOKSABHA ELECTION 2019।।

Featured Video Play Icon

2019 यानी ख़त्म हुआ इंतज़ार। पूर्ण बहुमत की नहीं बनेगी सरकार। यूपी तोड़ रहा है मोदी मैजिक। बनारस में कम मतदान ने चौंकाया। बस सच का है अनुमान। NDA को 197 सीट। UPA को 209 सीट। अन्य को 147 सीटें। UP में NDA को 35 सीट। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का परचम। राजस्थान में बराबरी की टक्कर। बंगाल में ममता का जादू बरकरार।
अब तक चरणवार बस सच ने नतीजों का आकलन सामने रखा है। सभी चरण पूरे हो चुकने के बाद अब अंतिम नतीजे लेकर हम हाज़िर हैं। बस सच का आकलन है कि देश में त्रिशंकु सदन बनने जा रही है। जी हां, FRACTURED MDNADATE ही वास्तव में जनादेश नज़र आ रहा है।
GFX 1
जनादेश 2019 : अबकी बार नहीं MODI सरर
Years NDA UPA OTHERS
2014 335 60 147
2019 197 209 136
अंतर -138 +149 -11
2014 में जहां NDA को 542 में से 335 सीटें मिली थीं वहीं UPA को 60 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं। वहीं 2019 में NDA को 197 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं UPA को 209 सीटें मिलती दिख रही है। अन्य के खाते में 136 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।
5NDA को 2014 के मुकाबले 138 सीटों का नुकसान दिख रहा है तो UPA को 149 सीटों का फायदा होता नज़र आ रहा है। अन्य को 11 सीटों का नुकसान होता नज़र आ रहा है।{GFX 1 OUT}
जनादेश 2019 : UP में महागठबंधन आगे
NDA 35
CONG 08
MAHA 37
अन्य की बात करें तो ‘अन्य’ में महागठबंधन का स्कोर सबसे महत्वपूर्ण है जिसे हर कोई जानना चाहता है। उत्तर प्रदेश में जो दलगत स्थिति बनती दिख रही है उस पर नज़र डालें तो NDA को 35 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस को 8 और महागठबंधन को 37 सीटें मिलती नज़र आ रही है। दूसरे अर्थ में कहें तो एनडी को 35 और विपक्ष को 45 सीटें मिलती दिख रही है।
सातवें चरण में रही बराबरी की टक्कर

सातवां चरण
NDA 25
UPA 25
सातवें और अंतिम चरण में NDA और UPA में बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। दोनों को 25-25 सीटें मिलती दिखी हैं। आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश में BJP जहां 10 सीटें बटोरती दिखी है वहीं महागठबंधन महज तीन सीटों पर जीतता नज़र आ रहा है।
वाराणसी में कम मतदान के मायने
वाराणसी पर भी देश-दुनिया की नज़र है। यहां नरेंद्र मोदी जीत रहे हैं इसमें किसी को संदेह नहीं, मगर वाराणसी में वोटों का प्रतिशत 2014 के मुकाबले 2019 में गिर गया है। यह बात चौंका रही है।
वाराणसी में मोदी लहर नहीं?
वाराणसी में कम वोटिंग से यह संकेत मिलता है कि मोदी लहर नाम की चीज वाराणसी या कम से कम उत्तर प्रदेश में तो कतई नहीं है जहां NDA आधे से अधिक सीटें खो रही हैं।
मध्य प्रदेश : ज़बरदस्त वोटिंग कांग्रेस के हक में
मध्यप्रदेश में वोटों का स्विंग जबरदस्त है। वोटों में यह बढ़ोतरी कांग्रेस के विरोध में कतई नहीं है, यह लोकसभा चुनाव में BJP के विरोध में है जिसे पढ़ने में लोग गलती कर रहे हैं। यहां कांग्रेस को 26 और BJP को महज 3 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।
राजस्थान में CONG 13, BJP 12
राजस्थान में कांटे का मुकाबला है। यहां कांग्रेस को 13 और BJP को 12 सीटें मिलती दिख रही हैं।
छत्तीसगढ़ में CONG 9, BJP 2
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 9 और BJP को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।
बिहार में महागठबंधन 14, NDA 26
बिहार में महागठबंधन को 14 और NDA को 26 सीटें मिलती दिख रही है।
यहां हम आपको सभी राज्यों की चर्चा नहीं करते हुए संक्षेप में एक बार फिर पूरी तस्वीर के साथ छोड़ जाते हैं जो 2019 के आम चुनाव के बाद बनती दिख रही है।
2019 में अंतिम तस्वीर
Years NDA UPA OTHERS
2014 335 60 147
2019 197 209 136
अंतर -138 +149 -27

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *