Sat. Apr 27th, 2024

करोना बस मार्च तक : आचार्य राजीव नारायण शर्मा की भविष्यवाणी

Featured Video Play Icon

कोरोना का कहर बस मार्च महीने तक रहने वाला है। उसके बाद लोगों को इससे निजात मिल जाएगी। आचार्य राजीव नारायण शर्मा ने इसकी भविष्यवाणी की है। आचार्य राजीव बताते हैं कि ऐसा इस कारण हो रहा है क्योंकि 30 मार्च को गुरु और केतु की युति खत्म हो जाएगी। यह युति 6 नवंबर को बनी थी। 1 दिसंबर से चीन के वुहान शहर से कोरोना ने कहर बरपाना शुरू किया था। उसके बाद से लेकर अब तक दुनिया भर में यह महामारी का रूप ले चुका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। अमेरिका, भारत जैसे तमाम देशों ने भी कोरोना को महामारी घोषित किया है। अब तक 154 देशों में कोरोना अपने पैर पसार चुका है। अब तक करीब 6 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।

आचार्य राजीव नारायण शर्मा ने कहा है कि वातावरण का प्राण प्रदूषित हुआ है। इस वजह से इस बीमारी ने जन्म लिया है। अगर इस प्राण को शुद्ध किया जाए, तो इसके असर को कम किया जा सकता है। इसके लिए मंत्रोच्चार की वे सलाह देते हैं।

आचार्य का मानना है कि आत्मबल और मनोबल को मजबूत रखा जाए तो ऐसी बीमारियां आसपास नहीं फटकेंगी। इसके लिए मंत्रोच्चार से लेकर जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। योग को अपनाने की भी वे सलाह देते हैं। खान-पान ठीक करने की वे सलाह देते हैं।

आचार्य राजीव कहते हैं कि कोरोनो वायरस है जो केतु का प्रतीक है। यह सांसें छोटी कर देता है। अगर योग के जरिए हम अपनी सांसें लम्बी करना सीख जाएं, तो इस बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *