Thu. May 9th, 2024

4 चरण का सार : अबकी बार नहीं मोदी सरकार

Featured Video Play Icon

लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। 374 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब महज 169 सीटों पर तीन चरणों में मतदान बाकी है। लोकसभा की ये सीटें तीन हिस्सों में बंटती नज़र आ रही है। ये हैं NDA, UPA और अन्य दल। अब तक हुए 374 सीटों में से आधी यानी 187 सीटें किसी भी दल या गठबंधन को मिलता नज़र नहीं आ रहा है।

                     2019 में 4 चरण के बाद की तस्वीर

Years                     NDA                       UPA                       OTHERS

2014                       190                          54                            130

2019                       138                         136                            99

अंतर                          -52                        +82                           -31

2014 में इन्हीं 374 सीटों में से NDA 190 सीटें लेकर स्पष्ट तौर पर बढ़त बनाए हुए था। तब UPA की 54 और अन्य को मिली 130 सीटें जोड़कर भी संख्या NDA से कम थी। वहीं 2019 में तस्वीर में बड़ा बदलाव दिख रहा है। NDA को महज 138 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि UPA उछलकर 136 पर आ टिका है। अन्य दलों की ताकत भी 130 से घटकर 99 रह गयी है इसका मतलब ये है कि चार चरण के बाद NDA को 52 सीटों का नुकसान और UPA को 82 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। अन्य की टैली में भी 31 सीटों की गिरावट दिख रही है।

इस बदलाव की बड़ी वजह ये है कि NDA की सीटें यूपी, एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार हर जगह कमोबेश घटी हैं। वहीं UPA में कांग्रेस की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है जिसे उन सभी राज्यों में फायदा हो रहा है जहां बीजेपी घट रही हैं। कांग्रेस को केरल में और उसके सहयोगी दल डीएमके को तमिलनाडु में बड़ा फायदा होता नज़र आ रहा है। वामदल घट रहे हैं, तो एसपी-बीएसपी बढ़ रहे हैं। TDP को नुकसान हो रहा है, तो TRS और YSR CONGRESS को फायदा। इस तरह OTHERS की टैली कुल मिलाकर घटती दिख रही है।

चौथा चरण : 71 सीटों में NDA को 20 सीटों का नुकसान

Years                     BJP         NDA       UPA/Others

2014                       45           56                           15

2019                       31           36                           35

अंतर                           14              20                     20

अगर सिर्फ चौथे चरण की बात करें तो 2014 में इस चरण की 71 सीटों में से बीजेपी के पास 45 और NDA के पास 56 सीटें थीं। UPA व अन्य के पास 15 सीटें थीं। मगर, 2019 में यही आंकड़ा बदलकर बीजेपी 31 सीटों पर सिमट रही है और NDA 36 सीटों पर। UPA समेत अन्य को 20 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

169 में 134 सीटें जीत पाएगा NDA?

NDA से सत्ता साफ तौर पर दूर होती दिख रही है। 543 लोकसभा सीटों में से जिन 169 सीटों पर अगले तीन चरणों में मतदान होना है, उनमें से NDA को सरकार बनाने के लिए 134 जीतनी होंगी। यह असम्भव  सा लगता है।

169 में 62 सीटें और जीत सकता है NDA

अब तक चार चरणों में जो रुझान हैं उसके मुताबिक NDA की सीटें और घटेंगी। NDA का स्ट्राइक रेट 37 फीसदी का रहा है। इस हिसाब से बाकी बची 169 सीटों में अगर 62 सीटें NDA जीत भी लेता है तो NDA 190 पर सिमटता दिख रहा है।

NDA को अपने बूते बहुमत नहीं

मतलब साफ है कि बीजेपी के लिए ही नहीं, NDA के लिए भी अपने दम पर सरकार बनाना मुश्किल होने वाला है। यही वजह है कि सुब्रहमण्यम स्वामी ने बीजू जनता दल और बहुजन समाज पार्टी से समर्थन लेकर सरकार बनाने की सम्भावना का ज़िक्र छेड़ दिया है। मगर, NDA के लिए 82 सीटों का इंतज़ाम करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगता है।

1 thought on “4 चरण का सार : अबकी बार नहीं मोदी सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *