Mon. Apr 29th, 2024

6 चरण बाद UP में NDA को 35 सीटों का नुकसान

Featured Video Play Icon

उत्तर प्रदेश में 6 चरणों के चुनाव के बाद बीजेपी की ज़मीन खिसकती दिख रही है। बीजेपी जहां 25 सीटों पर सिमटती दिख रही है, वहीं महागठबंधन और कांग्रेस बाकी 42 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही हैं। आखिरी चरण में 13 सीटें दांव पर हैं जिसके बाद अंतिम रूप से उत्तर प्रदेश में दलगत स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।

छठा चरण : 14 सीटें, SP-BSP को मिलेंगी 8
छठे चरण में जिन 14 सीटों पर चुनाव हुए हैं उनमें जो 8 सीटें महागठबंधन के खाते में आती दिख रही हैं उनमें शामिल हैं सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, श्रावस्ती, डुमरियागंज, आजमगढ़ और जौनपुर।
गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से आजमगढ़ को छोड़कर सभी सीटें बीजेपी और उसकी सहयोगी अपना दल के पास थीं।

छठा चरण : 14 सीटें, BJP को मिलेंगी 6
छठे चरण में बीजेपी जो 6 सीटें जीतती दिख रही हैं उनमें शामिल हैं अम्बेडकर नगर, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, मछलीशहर और भदोही।

छठे चरण में कांग्रेस को कोई सीट नहीं
कांग्रेस को छठे चरण में कोई सीट मिलती नज़र नहीं आ रही है।

5वां चरण : 14 सीटों में कांग्रेस को 5 सीटें
मगर, कांग्रेस के लिए 5वें चरण में अच्छी ख़बर ज़रूर है। 5वें चरण में जिन 5 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिलती दिख रही है उनमें शामिल हैं अमेठी, रायबरेली, धौरहरा, सीतापुर और मोहनलाल गंज।

5वां चरण : 14 सीटों में महागठबंधन को 5 सीटें
महागठबंधन को 5वें चरण में जो 5 सीटें मिलती दिख रही हैं उनमें शामिल हैं लखनऊ, गोंडा, फतेहपुर, बहराइच और कैसरगंज।

5वां चरण : 14 सीटों में BJP को 4 सीटें
5वें चरण में बीजेपी को जो सीटें मिलती दिख रही हैं उनमें शामिल हैं बांदा, कौशाम्बी, बाराबंकी और फैजाबाद।

उत्तर प्रदेश : 6 चरण में कौन कहां
PARTIES                BJP            CONG            SP/BSP/RLD                  TOTAL
1ST PHASE               1                  1                               6                                8
2ND PHASE            3                  1                               4                                 8
3RD PHASE            5                   0                              5                                10
4TH PHASE            6                   1                              6                                 13
5th PHASE              4                   5                              5                                 14
6TH PHASE           6                   0                              8                                 14
TOTAL                25                  8                           34                             67

अब छह चरण के बाद जो अंतिम तस्वीर बनती दिख रही है उस पर चरण वार हम नज़र डालते हैं।
पहले चरण में 8 सीटों में बीजेपी को 1, कांग्रेस को 1 और महागठबंधन को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं
तो दूसरे चरण में 8 सीटों के लिए हुए मतदान में बीजेपी को 3, कांग्रेस को 1 और महागठबंधन को 4 सीटें मिलती दिख रही हैं।
इसी तरह तीसरे चरण में 10 सीटों के लिए हुए मतदान में बीजेपी को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं, तो कांग्रेस के हाथ कोई सीट नहीं लग रही है। वहीं महागठबंधन को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं।
चौथे चरण में 13 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इनमें बीजेपी को 6, कांग्रेस को 1 और महागठबंधन को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।
पांचवें चरण में 14 सीटों के लिए हुए मतदान में बीजेपी को 4 सीटें, कांग्रेस को 5 सीटें जिनमें अमेठी और रायबरेली भी शामिल है मिलती दिख रही हैं जबकि महागठबंधन को भी 5 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।
छठे चरण में 14 सीटों के लिए वोट पड़े थे। इनमें से बीजेपी को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस को कोई सीट इस चरण में मिलता नहीं दिख रहा है। महागठबंधन को 8 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।
PARTIES                BJP              CONG             SP/BSP/RLD          TOTAL
TOTAL                     25                    8                         34                           67

6 चरण के बाद जो तस्वीर नज़र आ रही है उस पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश में अब तक 67 सीटों पर हुए मतदान में बीजेपी को 25 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस को 8 और महागठबंधन को 34 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।

यह बात साफ कर देना भी जरूरी है कांग्रेस को त्रिकोणात्मक संघर्ष में खड़ा होना पड़ रहा है और कांग्रेस के लिए जीत की सम्भावना उन्हीं सीटों पर बनी हैं जहां महागठबंधन ने कमजोर उम्मीदवार दिए हैं या फिर अंदरखाने मदद की है या फिर कांग्रेस ने मजबूत उम्मीदवार दिए हैं।

6 चरण बाद : नफा- नुकसान
CONG 5 सीटों का फायदा
MAHA 30 सीटों का फायदा
NDA 35 सीटों का नुकसान

कांग्रेस को निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में 2 सीटों के अतिरिक्त जो कुछ मिल रहा है वह फायदा ही फायदा है।कांग्रेस को 5 सीटों पर फायदा होता दिख रहा है, वहीं महागठबंधन को भी अब तक 30 सीटों का फायदा हो चुका है। वहीं बीजेपी को अब तक 35 सीटों का नुकसान 6 चरण में हो चुका लगता है।
सात चरण के बाद यह नुकसान और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या यूपी में हुए नुकसान की भरपाई बीजेपी देश में कर पाएगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *