Sun. May 5th, 2024

दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

Featured Video Play Icon

आज की रात टूटेगा दिल्ली में ठंड का रिकॉर्ड

बरपेगा शीत लहर का प्रकोप

बीच सड़क रात गुजरने वालों की आएगी शामत

गरीबों का होने वाला है बुरा हाल

आज रात गिरेगा 3 डिग्री टेम्प्रेचर

घर के अंदर भी आप महसूस करेंगे हाड़ कंपाने वाली ठंड। आप सोच नहीं सकते कि आज रात ही 3 डिग्री तापमान कम होने वाला है।  एक रात में 3 डिग्री टेम्प्रेचर की गिरावट। सुनकर ही सर्दी लग रही है। भारतीय मौसम विज्ञान की साइट बता रही है कि दिल्ली का जो सामान्य तापमान 28 दिसम्बर को रहना चाहिए, उससे 3 डिग्री कम तापमान रहने वाला है। वास्तव में तापमान होगा 3 डिग्री सेल्सियस।

28-29 दिसम्बर की रात 2 डिग्री होगा तापमान

अजी ये 28 दिसम्बर की सर्दी बयां हो रही थी। 29 दिसम्बर सर्दी का प्रकोप और बढ़ने वाला है।  28 और 29 की दरम्यानी रात तापमान के 2 डिग्री तक पहुंच जाने के आसार हैं।

आप पूछेंगे कि दो या तीन डिग्री तापमान तो दिल्ली में पहले भी हुए हैं। इसमें रिकॉर्ड की क्या बात है। हुजूर। ये दिसम्बर का महीना है। देश के दूसरे भागों में सर्दी पहले ही भले ही शुरू हो चुकी हो, लेकिन दिल्ली में सर्दी देर से शुरू हुई है। मतलब ये कि अभी तो सर्दी की शुरुआत है। जनवरी अभी बाकी है।

दिल्ली और आसपास शीत लहर की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने शीत लहर की भविष्यवाणी की है। इसके अनुसार दिल्ली के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पंजाब में भी शीतलहर से लोगों को आगाह किया है।

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह स्थिति बन रही है। तेज हवा और सर्द मौसम इन दोनों ने मिलकर शीतलहर की स्थिति पैदा की है। ये शीतलहर 31 दिसम्बर तक जारी रहने वाली है। यानी नये साल का स्वागत शीतलहर के साथ होने वाला है।

1 thought on “दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

  1. आपकी रिर्पोट मैं लगातार देख रहा हूं। इसमें और बेहतर करने की जरूरत है। जैसे विजुअल ज्यादा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *