Wed. May 1st, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव : BJP की दुश्मन BJP?

Featured Video Play Icon

दिल्ली में BJP 21 साल से है सत्ता से दूर।

इस बार भी दिख रही है मजबूर।

70 सीटों की है दिल्ली विधानसभा।

50 पार का भी नारा नहीं लगा।

पूछते थे बताओ कौन है मोदी के मुकाबले पीएम उम्मीदवार।

आज केजरीवाल के सामने दे नहीं पा रहे हैं सीएम उम्मीदवार।

मनोज तिवारी में क्या कोई कमी है?

कि दिल्ली की राजनीति में वो डमी है?

नाचते हैं, गाते हैं;

पर नेता तो कहलाते हैं।

पूर्वांचलियों की फौज है साथ…

जब मौका मिला केजरीवाल से किया दो-दो हाथ।

BJP में ही हैं मनोज तिवारी के दुश्मन

हराने में लगाए हुए हैं तन-मन-धन।

दिल्ली में कभी BJP को ‘बिहारी’ नेता नहीं मिला।

जनाधार कभी रिफ्यूजी रहा, तो कभी बनिया।

अब बनिया लोगों पर केजरीवाल की दावेदारी है

तो रिफ्यूजियों को BJP में नेतृत्व प्यारी है।

रिफ्यूजियों के समर्थन से दिल्ली में मजबूत था कभी जनसंघ।

BJP में भी हमेशा से रहा इनका दमखम।

आम आदमी पार्टी ने BJP के जनाधार में लगा ली जब सेंध।

BJP को भी समीकरण में करना पड़ा थोड़ा सा चेंज।

उम्मीद थी पूर्वांचलियों को जोड़ लेंगे मनोज

रिफ्यूजी-बनिया साथ रहेंगे ही-ऐसी थी सोच।

BJP के भीतर नेताओं ने ही काम बिगाड़ा है

सीएम चेहरा बनने का ही झगड़ा सारा है।

BJP ने भी कर दी है गलती बड़ी।

लोकल चेहरा, लोकल मुद्दा छोड़कर थोप दिया मोदी।

अब तक मोदी के चेहरे से मिलते थे वोट

पर दिल्ली में लगने वाली है करारी चोट।

वजह है कि वक्त बदल गया

राष्ट्रीय चुनाव में होगा राष्ट्रीय मुद्दा।

चुनाव अगर दिल्ली का है तो मुद्दा भी मोहल्ला-गली का है।

जब झारखण्ड में भी नहीं चला राम मंदिर, सीएए और एनआरसी

दिल्ली की भाषा भी लोकल होगी न कि फारसी।

जामिया में लाठियां चलीं, अब चलेंगी ईवीएम बटन…

जेएनयू में मास्क दिखे, अब मास्क से बाहर दिखेगा वोटरों का पराक्रम।

राष्ट्रीय मुद्दों पर AAP रह जाती है मौन।

लोकल मुद्दों पर जवाब देगा कौन?

केजरीवाल से कर लो चाहे जितने प्रश्न।

पानी, बिजली, शिक्षा, अस्पताल या हो प्रदूषण।

दिन बीते हफ्ते में, हफ्ते महीने

महीने बन गये साल।

BJP ने न किया आंदोलन कभी, न पूछे कोई सवाल।

आखिर में जब आया चुनावी साल, तो कहने लगे केजरीवाल- केजरीवाल।

केजरीवाल ने महिलाओं को फ्री मेट्रो दिया, दिया फ्री वाईफाई।

पानी-बिजली बिल में भी दी माफी।

गलतियों पर भी मांग ली माफी।

BJP को देना था जवाब करारा, पर उसने मानो टायर पर पत्थर दे मारा।

बोली पार्टी- जनता का पैसा लुटाते हो, लूटते हो और खाते हो।

AAP ने बोला BJP सब्सिडी की दुश्मन है।

जनता का पैसा जनता को लुटाए, यही हमारा मन है।

`दिल्ली में मुश्किल बड़ी है

लड़ने को BJP खड़ी है

न चेहरा है न सवाल

सामने हैं केजरीवाल

राष्ट्रीय बनाम स्थानीय मुद्दे

दिल्ली की जनता चाहे जो चुन ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *