Mon. Apr 29th, 2024

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : सट्टा बाज़ार में लुट रही है बीजेपी

Featured Video Play Icon

किसका बजेगा डंका?

किनकी जलने वाली है लंका?

बीजेपी अपना घर बचा पाएगी?

क्या कांग्रेस नया घर बना पाएगी?

2018 में जो होगा Homeless

2019 में वो होगा Hopeless

पांच राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसका बजने जा रहा है डंका? किनकी जलने वाली है लंका? बीजेपी अपना घर बचा पाएगी या फिर कांग्रेस नया घर बना पाएगी? जो Homeless होगा 2018 में वह Hopeless हो जाएगा 2019 में। यही है पांच राज्यों में चुनाव नतीजों की अहमियत।

चलिए सट्टा बाज़ार के नज़रिए से जानने की कोशिश करते हैं कि इन पांच राज्यों और खासकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में क्या होने वाला है।

सट्टा बाज़ार : मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 120-122 सीटें

मध्यप्रदेश में नजदीकी मुकाबला है लेकिन यहां भी सट्टा बाज़ार कांग्रेस को आगे दिखा रही है। सट्टा बाज़ार के ताज़ा अनुमानों के मुताबिक कांग्रेस को 120 से 122 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है।

इंदौर का सट्टा बाज़ार                  

इससे पहले इंदौर का सट्टा बाज़ार कांग्रेस को 116 से 118 सीटें दे रहा था। सरकार बनाने के लिए मैजिक फिगर मध्यप्रदेश में 115 है। बीजेपी के लिए 99 से 101 सीटें मिलने का अनुमान है।

चुनाव के तुरंत बाद 29 नवम्बर को भी सट्टा बाज़ार ने कांग्रेस के लिए 120 से 122 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। जबकि बीजेपी के लिए उसका अनुमान 96-98 सीटों का था।

मगर, दो दिन बाद ही यानी 1 नवंबर को यही बाज़ार कांग्रेस को 100-105 और बीजेपी को 110 से 115 सीटें देने लगे थे। अब स्पष्ट रूप से सट्टा बाज़ार कांग्रेस को सरकार बनाता दिख रहा है।

राजस्थान : सट्टा बाज़ार

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से सट्टा बाज़ार कांग्रेस के लिए 127 से 129 सीटों का अनुमान लगा रही है। बीजेपी को 54 से 56 सीटें मिल सकती हैं। ख़ास बात ये है कि राजस्थान में तीन अलग-अलग सट्टा बाज़ार हैं और सभी में कमोबस यही स्थिति है। यहां सट्टा बाज़ार स्पष्ट रूप से कांग्रेस की सरकार बना रहा है। यानी वसुंधरा की विदाई तय है।

राजस्थान : मटका बाज़ार

मुंबई का मटका बाज़ार भी राजस्थान में कांग्रेस को 128 से 130 सीटें देने का अनुमान जता रहा है। मटका बाज़ार बीजेपी के लिए महज 52 सीटों का अनुमान बता रहा है।

जयपुर का सट्टा बाज़ार

जयपुर का सट्टा बाज़ार कांग्रेस के लिए 132 से 138 सीटें मिलने का अनुमान बता रहा है।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की हिल रही है कुर्सी

छत्तीसगढ़ में त्रिकोणात्मक मुकाबले में रमन सिंह की कुर्सी हिलती दिख रही है। यहां 90 सीटों की विधानसभा है। सरकार बनाने के लिए चाहिए 46 सीट। सट्टा बाज़ार की मानें तो बीजेपी को 43 से 45 सीट मिल सकती है। कांग्रेस के लिए 38 से 40 सीट का आकलन है। इसका मतलब ये है कि महज 5 सीटों का अंतर इन दोनों दलों के बीच रहेगा।

सट्टा बाज़ार के इस आकलन के परिप्रेक्ष्य में देखें तो अजित जोगी और बीएसपी का गठबंधन इन्हीं 5 सीटों के साथ किंगमेकर भी हो सकता है। वैसी स्थिति में अजित जोगी का झुकाव भले ही बीजेपी के साथ हो, लेकिन मायावती का झुकाव बीजेपी के साथ नहीं होगा। तब या तो अजित जोगी छत्तीसगढ़ में कर्नाटक की तर्ज पर कुमारस्वामी के रूप में मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

तेलंगाना-मिजोरम में सत्ता बदलने के आसार

तेलंगाना और मिजोरम में कोई स्पष्ट तस्वीर सट्टा बाज़ार भी दे पाने में विफल है, मगर तेलंगाना में टीआरएस की सरकार डगमगाती नज़र आ रही है। वह बहुमत से थोड़ी दूर है, जबकि कांग्रेस-टीडीपी बहुत के करीब। वहीं मिजोरम में कांग्रेस के लिए सरकार बचाना मुश्किल दिख रहा है।

अगर कुल मिलाकर सटोरियों की नज़र से देखें देखें तो पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तीन राज्यों से वह बेदखल होती दिख रही है। कांग्रेस स्पष्ट रूप से दो राज्यों में सत्ता में आती दिख रही है, जबकि दो अन्य राज्यों में वह किसी के सहयोग से सरकार में आ सकती है। मिजोरम में जरूर कांग्रेस की हालत पतली है। फिर भी कांग्रेस के नज़रिए से यह मुकाबला 3-0 या 4-0 का होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *